Skip to main content

Non Veg Recipes


Comments

Popular posts from this blog

कंट्री स्टाइल चिकन सूप

कंट्री स्टाइल चिकन सूप सामग्री: १०० ग्राम चिकन, २ कली लहसुन, १ मध्यम आकर का प्याज, १ पैकेट हक्का नूडल्स, नमक व् कालीमिर्च पावडर स्वादानुसार, थोड़ी सी अजमोद, आधा टीस्पून ओरिगानो, ३ टीस्पून टोमेटो प्यूरी. विधि: २ कप पानी में नमक और चिकन डालकर चिकन पकने तक उबाले. फिर नूडल्स डाले. कुछ डेर तक पकाते रहे. एक पैन में बटर गर्म कर ले, उसमे बारीक़ कटा लहसुन, प्याज, और अजमोद की पत्तियाँ डालकर आधे मिनिट तक भूनिए. ओरिगानो और टोमेटो प्यूरी मिलाए. उबले हुए नूडल्स, चिकन, कालीमिर्च और नमक मिलाकर एक उबाल आने दे. डिश को गरमा गरम सर्व करें.

चिकन अँड स्वीट कॉर्न सूप

चिकन अँड स्वीट कॉर्न सूप   सामग्री: चिकन का एक बड़ा टूकड़ा, २ टेबलस्पून कॉर्न, १ १ / २ टीस्पून कोर्न फ्लोर, १ अंडा, १ टीस्पून शक्कर, नमक स्वादानुसार. विधि: चिकन को उबाल ले. इसका पानी निथारकर अलग रख दे. इस पानी को चिकन स्टॉक के रूप में आप हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. फिर एक फ्राइंग पैन में चिकन स्टॉक ले, उसमे कॉर्न, नमक व् शक्कर डालकर १० मिनिट तक उबाल ले. उसमे कॉर्न फ्लोर डाले. अंडे को फेंटकर इसमें डाले और पकाए. चिकन के बारीक़ टूकड़े कर क सूप में डाले और सर्व करे.